ये कहानी है एक kingdom की एक ऐसे राज्य की जहा हर ५ साल मैं एक राजा को चेंज किया जाता था। जब भी किसी राजा के 5 साल पूरे होने वाले होते थे, तब उसको भेज दिया जाता है, एक ऐसे जंगल के अंदर जहा पर उसको खाने पिने के लिए कुछ भी नही होता है। और जहा पर बहुत जंगली जानवर होते हैं वही उसको खा लेते थे।
उसके बाद एक राजा के 5 साल कंप्लीट होते हैं, तब उसको नए कपड़े पहनाए जाते हैं और उस राजा को हाती पे बैठाया जाता है। और उसके बाद उसको गुड बाय कहने के लिए उसको एक बोट पे बैठा दिया और उसको भेज दिया गया एक ऐसे जंगल में जहा पे उसको खाने और पीने के लिए कुछ भी नही होता है, जहा पे वो अपना गुजारा भी नही कर सकता है।
जैसे ही उस राजा को भेज दिया जाता है, अब उस राज्य के लोग सोचने लगते हैं कि अब हमारे राज्य का नया राजा कौन बनेगा? तब उनको पता चलता है की हमारे राज्य में एक बंदा ऐसा हैं, जो बहुत होशियार इंसान हैं और उसको हमारे राज्य का राजा बना देना चाहिए। जैसे ही राज्य के सभी लोग उसके पास चले जाते हैं और उस बन्दे को रिक्वेस्ट करते हैं क्या आप हमारे राज्य का राजा बनोगे?
तो वह बंदा मना कर देता हैं क्योंकि उसको सारी बाते बताई जाती है की जब भी हमारे राज्य में किसी राजा के 5 साल पूरे हो जाते हैं, तो उस राजा को ऐसी जगह पर भेज दिया जाता है, जहा पर उस राजा को जानवर ही खा लेते हैं और वहा पर जीवन नही है। तब उस जगह के लोगों ने उनको बोला की प्लीज आप हमारे राज्य के राजा बनिए, क्योंकि आप बहुत होशियार और चालक भी हो और आप अच्छे तरीके से हमारे राज्य को चला लोंगे।
सभी की रिक्वेस्ट के बाद उस इंसान ने बोला की हा, मैं आपके राज्य का राजा बनने के लिए तैयार हूं और मैं इस बात के लिए भी सेहमत हु, कि पाच साल के बाद मुझे ऐसे जगह पर भेज दिया जायेगा, जहा पर कोई जीवन नही है। जैसे ही वो इंसान उस राज्य का राजा बन जाता है। तब उसके 3 दिन के बाद वो राजा अपने लोगों से पूछता है, की कौन सी वो जगह है, जहा पर हर राजा को 5 साल पूरे होने के बाद भेज दिया जाता है।
वो नया राजा अपने लोंगो के साथ उस जंगल के अंदर विजिट करके देखता है की कौन सी वह जगह है, जहा पर सभी राजाओं को मरने के लिए छोड़ दिया जाता हैं। उसके साथ ही वो यह भी देखता है की उस घने जंगल में पिछले बहुत राजाओं की लाशे भी पड़ी हुई है और वो जंगल इतना ज्यादा घना है की वहा पर बहुत अलग अलग तरह के जानवर रह रहे होते है।
उसके बाद उस नए राजा का चलता हैं दिमाग। वो सब देखने के बाद वो राजा एक गजब का प्लानिंग करता है। वह राजा उस 5 साल मैं बहुत ही गजब का प्लानिंग करता है, दोस्तो आपको यही से कुछ सीखना है। जब राजा देखता है की ये बहुत ही ज्यादा घना जंगल है और यहां बहुत जंगली जानवर है। मेरे 5 साल पूरे हो जाने के बाद मुझे इस जंगल में तो कतह नही आना है और इसके लिए मुझे कुछ करना होंगा।
उसके बाद राजा अपना दिमाग चलाता है। राजा पहले ही साल में उस जंगल के सारे पेड़ो और पोधो को कटवाता है। और राजा ने वो सारी चीजे वहा से हटवा दि जिससे वो जंगल इतना घना लग रहा था और वहा के सारे जानवरो को भी वहा से हटवा दिया। राजा ने दूसरे साल में उस पर ओर काम किया, ओर उस जगह को ऐसा बनवा दिया जिससे वो जंगल ना लगे।
तीसरे साल में वहा पे एग्रीकल्चर का काम चलाया गया और चौथे साल में वहा पर काफी सारी बिल्डिंग, कॉम्प्लेक्स और रोड बनने भी शुरू हुए। उसी के साथ ही वहा पे लोगों ने काफी सारे घर बनाने भी शुरू कर दिए थे। पाच वे साल मैं तो वहा पर लोगों का रहने का भी इंतजाम कर दिया। इन 5 सालो मै ये सारी चीजे करने के साथ ही राजा अपनी सेविंग भी कर रहा था।
राजा बहुत कम खर्चे करता था और सेविंग्स भी बहुत करता था, ताकि वो पैसे खर्च कर पाए अपनी उस जगह पर जिसे वो 5 साल से तैयार कर रहा है। दोस्तो उसके बाद जैसे ही उस राजा के 5 साल पूरे होने ही वाले थे, वो अपने राज्य के लोगों को बोलता है की मेरे पाच साल कंप्लीट होने वाले हैं और मुझे मेरे उस जगह पर भेज दीजिए, जहा पर आप मुझे 5 साल बाद भेज देने वाले थे।
तब उस राज्य के लोग बोलते हैं की अभी आपके 5 साल पूरे नही हुए हैं और अभी आपके पाच साल पूरे होने मैं अभी 10 दिन बाकी है। राजा को बहुत excitement हो रही थी, क्यौकि राजा को अपनी उस जगह भेज देने वाले थे, जहा पर उसने अपनी खाने पीने और रहने की तैयारी पिछले पाच साल पहले से ही करवा कर रखी थी।
जैसे ही उस राजा के 5 साल पूरी तरह से कंप्लीट हो जाते हैं, तो उस राजा को भी नए कपड़े पहनाए गए और उस राजा को गुड बाय करने के लिए उसे एक हाती पर बैठाया गया। लेकिन उस राज्य के लोगो ने देखा कि राजा तब भी हस रहा है। पिछले हर साल ऐसा होता था की जब भी किसी राजा के 5 साल कंप्लीट हो जाते थे, तो वे सभी राजा रोते रोते जाते थे, लेकिन ये राजा तो हसता हुआ जा रहा है।
जब लोगों ने उनसे पूछा की आप इतने हस क्यों रहे हो यानी की आप इतने खुश क्यों हो? तब राजा सब को बोलता है की “जब आप दुनिया मैं आते हो यानी की जब आपका जन्म होता है, तो पूरी दुनिया हसती हैं और तब आप रोते होते हो, लेकिन कुछ ऐसा करके जाओ की ये पूरी दुनिया रोए और आप हस्ते हुए जाओ” यह लाइन आपने बहुत बार सुनी होंगी।
ठीक उसी तरह उस राजा ने भी ऐसा ही करा, उसने अपनी जिंदगी को ऐसी बनाली थी की वो हसता हुआ उस जगह पर जा रहा था। उसके बाद वह राजा बोलता है की, इससे पहले जितने भी राजा आए थे वो उस 5 साल में राज करने में, मजे करने और एशोआरामी की लाइफ जीने में इतने खो जाते थे, की वो भूल ही जाते थे की उनको 5 साल बाद एक ऐसी जगह पर भेज दिया जायेगा जहा पर उनको मरना पड़ेगा।
लेकिन मैने इस पाच साल में उस जगह को भी ठीक कर लिया और मुझे यह पता था की 5 साल बाद मुझे कहा भेज दिया जायेगा और उसके लिए मैं उस जगह पर काम किया। मेरे पास यही टाइम था काम करने के लिए और मैं खोया नही। मैं राजा तो जरूर था लेकिन मैं ये भी नहीं भुला की मेरा आने वाला टाइम कैसा होंगा और मैने मेरी भविष्य की प्लानिंग की और उस पर काम करना भी शुरू किया।
जब वो राजा जाता है तब वो खुश होते हुए जाता है और अपनी सारी सेविंग्स को भी अपने साथ में ले जाता है, जो उसने पिछले पाच साल में करली थी। राजा बन जाने के बाद उसने ज्यादा खर्च भी नही किया और उसने अपना फ्यूचर संभाला और उसने काम किया उसके उपर…
इस कहानी से यह सीखने को मिलता है की हमे अपने जिंदगी मैं अपनी लाइफ को अच्छी बनाने के लिए कुछ ही टाइम मिलता है। आपको इतनी मेहनत करनी है की आपका फ्यूचर अच्छा हो।

: